दुर्ग: महापौर अलका बाघमार ने गया नगर में किया वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान
दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत चंडी शीतला मंडल के गया नगर क्षेत्र (वार्ड 3 एवं 4) में “घर चलो बस्ती चलो” अभियान का आयोजन किया गया। महापौर अलका बाघमार की प्रमुख उपस्थिति और मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान गया नगर पहुंचने पर पार्षद नरेंद्र बंजारे और पार्षद लीना दिनेश देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महापौर अलका बाघमार का आरती उतारकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने वार्ड के हितग्राहियों से सीधा संवाद भी किया।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल-श्रीफल से सम्मान
कार्यक्रम के दौरान भाजपा में लंबे समय तक निस्वार्थ सेवा देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। महापौर अलका बाघमार और मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर ने पूर्व प्रदेश मंत्री व पूर्व पार्षद दीपक देवांगन, वार्ड 4 की वरिष्ठ कार्यकर्ता लता शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला और हेमिन बाई यादव को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
गया नगर को बताया भाजपा का अभेद्य किला
अपने संबोधन में महापौर अलका बाघमार ने कहा कि गया नगर भाजपा की विचारधारा का मजबूत गढ़ है। यहाँ की जनता और जनप्रतिनिधि दोनों ही बेहद जागरूक हैं। उन्होंने बताया कि “सेवा ही संगठन” के मंत्र के साथ वार्ड 3 (नरेंद्र बंजारे), वार्ड 4 (लीना देवांगन) और वार्ड 56 (कुमारी बाई साहू) में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सहसंयोजक दिनेश देवांगन, निगम एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, पार्षद लीना दिनेश देवांगन, जिला कार्यसमिति सदस्य कालिंद्री साहू व विद्या नामदेव, मंडल महामंत्री नवीन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिलेश्वरी तुरकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल साहू और सेना प्रकोष्ठ सहसंयोजक सुरेश नामदेव उपस्थित थे।
इनके अलावा पार्षद रेशमा सोनकर, रंजिता पाटिल, पूर्व पार्षद कुमारी बाई साहू, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश नलोडे व सीमा तिड़के, मंडल मंत्री दामिनी सोनी व क्षमा तिवारी, कार्यालय मंत्री चंद्रप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल, आईटी सेल सहप्रभारी सरला चौहान, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास सेन, एससी मोर्चा अध्यक्ष रश्विन वाल्दे और किसान मोर्चा अध्यक्ष गोलू सोनकर ने भी सहभागिता की।
साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सुषमा मसीह, मानवेंद्र मौर, अनिल साहू, मोनिका ताम्रकार, उत्तम साहू, तोमेश साहू, वी रानी सोनी, दुर्गा यादव, वर्षा बिसेन, यामिनी गुप्ता, मंजूषा तिवारी, प्रीति गुप्ता, प्रमिला सोनी, सरिता सिन्हा, चंचल तिवारी, कांति गुप्ता, नीरा गुप्ता, मनोज नामदेव, भुनेश्वर साहू, मधु पटेल, अश्वनी चंदेल और अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







