Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक रिकेश सेन की मौजूदगी में वार्ड 20 में गूंजा भाजपा का ‘वार्ड चलो’ अभियान: घर-घर पहुंचकर जाना जनता का हाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाई नगर (ओमदर्पण न्यूज़)।

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व और जिला भिलाई के निर्देशानुसार ‘गाँव चलो/वार्ड चलो’ अभियान का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में वैशाली नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 17, वार्ड 20 में सघन जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन उपस्थित रहे। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

जनता से सीधा संवाद ही अभियान का उद्देश्य: रिकेश सेन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाएं और आम जनता की समस्याओं के निराकरण में तत्परता दिखाएं।

बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

इस अभियान में संगठन की मजबूती और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला व मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री पारस जंघेल, पार्षद प्रदीप सेन, स्मृति दौड़के, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष सिंह और प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मंडल महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय सेन, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना, संजय साहू, मंत्री नैन टंडन, सह मीडिया प्रभारी जितेश भोंगाड़े, परमजीत सिंग, पी किशोर कुमार, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलावती चौहान, अनुराधा यदु, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रदीप गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष राजा गिल सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यसमिति सदस्य, कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow