कोटा।
कोटा विधानसभा के शिवतराई स्थित गौठान परिसर में बुधवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव की अगुवाई में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की और वृक्षारोपण किया।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम
कार्यक्रम के दौरान, पीपल, नीम, अमरूद समेत कई छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और जल-संवर्धन जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव ने इस अभियान के महत्व पर जोर दिया और कहा, “यह अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी मातृभूमि और माताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।”
भविष्य को हरित बनाने का संकल्प
उन्होंने आगे कहा, “अगर हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा रोपे और उसकी देखभाल करे, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य की नींव रखेगा। भाजपा इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर पर्यावरण संरक्षण के दिशा में ठोस कार्य कर रही है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अभियान को जनांदोलन में परिवर्तित किया जाए, ताकि हर गांव, हर बस्ती में पौधारोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाई जा सके।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, जिला पंचायत सभापति निरजंन पैकरा, जिला पंचायत सदस्य जय कुमारी जगत, मंडल अध्यक्ष भोजेश रजक, बजरंग जायसवाल, राजू सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि दुर्गेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, दया शंकर तिवारी, विकास सिंह, बाबा गोस्वामी, प्रदीप कश्यप, राम लाल साहू, फेकू साहू, नेम सोनी, बृजेश साहू, प्रीतम चौधरी, रविंद्र सिंह, एसडीएम नितिन तिवारी और सीईओ युवराज सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पौधों की देखभाल का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए संकल्प दिलाया गया।









