Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिंदी का सम्मान नहीं तो महाराष्ट्र के बाहर पार्टी क्यों?: यशराज ठाकुर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर। महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों के साथ कथित दुर्व्यवहार और ठाकरे बंधुओं द्वारा मराठी भाषा को लेकर पैदा किए जा रहे विवाद पर छत्तीसगढ़ी शिवसेना युवासेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रायपुर जिलाध्यक्ष यशराज ठाकुर ने ठाकरे बंधुओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे मराठी और अन्य समुदायों के बीच मतभेद पैदा कर रहे हैं।

यशराज ठाकुर ने सीधे तौर पर ठाकरे बंधुओं से सवाल किया, “अगर हिंदी भाषा का सम्मान नहीं कर सकते तो महाराष्ट्र के बाहर पार्टी ही क्यों बनाना? अन्य प्रदेशों में अपनी पार्टी भंग कर देनी चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदी भाषियों पर हो रहे इस तरह के “अत्याचार” को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बाल ठाकरे के शिवसैनिकों का आह्वान: हिंदुत्व और हिंदी का सम्मान सर्वोपरि

ठाकुर ने खुद को बालासाहेब ठाकरे का सच्चा शिवसैनिक बताते हुए कहा कि वे हिंदुत्व और हिंदी भाषा दोनों का सम्मान करना जानते हैं। उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्हें अन्य जातियों और हिंदी भाषियों से इतनी ही “छिड़” है, तो उन्हें महाराष्ट्र के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार नहीं करना चाहिए था। यह बयान महाराष्ट्र की भाषाई राजनीति और क्षेत्रीय पहचान के मुद्दे पर एक नया मोड़ ला सकता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow