दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
राजपूत क्षत्रिय समाज उपसमिति दुर्ग उत्तर महिला मंडल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पहल समाज व जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से की गई।
कबीर नगर में किया गया वृक्षारोपण
उपसमिति दुर्ग उत्तर एवं महिला मंडल द्वारा दुर्ग के वार्ड 16 कबीर नगर स्थित करहीडीह तालाब के पास भोलेनाथ महादेव मंदिर परिसर में आंवला, नीम, बेल जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा उपेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि हर साल वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और इस बार भी इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना है। उन्होंने यह भी कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया गया है।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित उपसमिति अध्यक्ष हरनारायण सिंह ने महिला मंडल की सराहना करते हुए कहा कि हमारी उपसमिति की मातृशक्ति हमेशा समाज सेवा की भावना से हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और समाज के विकास में महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करती रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला मंडल समाज में सावन, तीज उत्सव के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर और अनेक प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित कर युवतियों व बच्चों की शैक्षणिक योग्यताओं को निखारने और उन्हें सही दिशा देने में हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 उपसमिति दुर्ग उत्तर के अध्यक्ष हरनारायण सिंह राजपूत, सचिव रोशन सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेश कुमार, केंद्रीय कार्यकारणी निर्णायक सदस्य प्रताप चंदेल, कार्यकारिणी सदस्य अजय राजपूत, संयोग बघेल, पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ सक्रिय सदस्य माधो सिंह ठाकुर, उपेन्द्र सिंह राजपूत, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सेंगर, सचिव श्रीमती नीलिमा सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजरानी भुवाल, सह सचिव श्रीमती दामिनी भुवाल, श्रीमती ललिता रामकुमार राजपूत मीडिया प्रभारी श्रीमती संतोषी राजपूत, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती नेहा राजपूत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेवती राजपूत सहित समाज की अनेक सक्रिय महिलाएं शामिल हुईं।









