भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रव्यापी पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान 2.0 का आगाज़ दुर्ग जिले के सेक्टर 9 स्थित भिलाई महिला महाविद्यालय में भव्य रूप से हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्रबंधन और MNS NEWS चैनल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

मुख्य अतिथियों ने पौधारोपण कर, संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी विजय बघेल ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना ज़्यादा जरूरी है।” इस बात पर सभी ने सहमति व्यक्त की, क्योंकि केवल पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें विकसित होते देखना भी पर्यावरण सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जन्मदिन लगाए पौधा: महापौर अल्का बाघमार
इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार ने एक मार्मिक अपील की। उन्होंने कहा, “हर कोई एक बार अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाए, और उस लगाए हुए पेड़ का जीवंत पर्यन्त तक देखभाल करें।” यह संदेश व्यक्तिगत जिम्मेदारी और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
MNS NEWS CEO ने सुझाए उपयोगी पेड़
MNS NEWS Live चैनल के CEO निशांत भाई ने वृक्षारोपण के लिए एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने कहा, “आप, हम ऐसे प्रजाति के पेड़ पौधे लगाएं जो आने वाले समय में लोगों के लिए प्रकृति पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ जीविकोपार्जन का उपयोग हो।” यह दृष्टिकोण न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाएगा बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक अवसर भी पैदा करेगा।
विशिष्ट हस्तियों और पत्रकारों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में पद्मश्री ऊषा बारले, पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव, उपासना साहू पूर्व पार्षद, नीतू, व नीलू सिंह, पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर पार्षद शंकर नगर दुर्ग, और MNS NEWS चैनल के स्टेट हेड हनु नायक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन व उद्बोधन प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया।
राजनांदगांव से वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव, तरुण पटेल, शंकर राम वर्मा, अनिल कुमार सिन्हा, रोहिताश सिंह भुवाल, नूरुल निशा, और प्रभा देशलहरें भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसकी शोभा बढ़ाई। महाविद्यालय प्रबंधन परिवार ने वृक्षारोपण करने आए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को छत्तीसगढ़ में मजबूती प्रदान करता है और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।









