Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरदीप सिंघ राजा छाबड़ा बने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के बेमेतरा जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

बेमेतरा/रायपुर।

बेमेतरा के युवा और सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंघ राजा छाबड़ा को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की बेमेतरा जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने हरदीप सिंह राजा छाबड़ा को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने छाबड़ा से आग्रह किया कि वे बेमेतरा जिले में सिक्ख समाज की धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज हित में तन-मन से धर्म प्रचार एवं समाज सेवा करें।

वरिष्ठों ने दी बधाई और आशीर्वाद

इस नियुक्ति पर बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा रायपुर के प्रधान हरिकिशन सिंघ राजपूत ने राजा छाबड़ा को बधाई और अपना आशीर्वाद दिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने आभार जताया

यह जिम्मेदारी मिलने पर हरदीप सिंह राजा छाबड़ा ने कहा, “मुझे बेमेतरा जिले का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मैं छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज का आभारी हूँ।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow