Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शिवा’स सैलून ने मनाई सिल्वर जुबली, मुंबई में 25वीं ब्रांच का मधुर भंडारकर ने किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

मुंबई।

मायानगरी मुंबई में शिवा’स सैलून ने अपनी सिल्वर जुबली पूरी कर ली है। अंधेरी ईस्ट में आज शिवा’स के 25वें फैमिली सैलून का भव्य उद्घाटन हुआ, जिसमें फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अभिनेत्री इहाना ढिल्लों, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी और अशोक धामंकर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचीं। मशहूर फिल्मों चांदनी बार और पेज थ्री के डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इस 25वीं ब्रांच की विधिवत शुरुआत की। हेयर स्टाइलिस्ट शिवराम भंडारी ने सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया।

 

मधुर भंडारकर ने बताया खुद को ‘लकी चार्म’

इस खास मौके पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपने संबोधन में शिवा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह शिवा को अपना भाई और दोस्त मानते हैं। मधुर ने मुंबई में 25वें सैलून के उद्घाटन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिवा के कार्य के प्रति कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए अपनी कामना व्यक्त की कि जल्द ही उनके 50 सैलून खुल जाएं और वे गोल्डन जुबली मनाएं। मधुर ने यह भी उम्मीद जताई कि शिवा’स सैलून मुंबई के अलावा पूरे देश में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने खुद को शिवा के लगभग हर सैलून के उद्घाटन पर आने वाला ‘लकी चार्म’ और इस ब्रांड का ‘अन-ऑफिशियल एंबेसडर’ भी बताया।

इहाना ढिल्लों ने भी दी शुभकामनाएं

हिंदी सिनेमा के साथ-साथ पंजाबी सिनेमा में भी सक्रिय अभिनेत्री इहाना ढिल्लों ने शिवा’स के 25वें फैमिली सैलून की ओपनिंग पर शिवा को ढेरों शुभकामनाएं दीं। ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के अंत में शिवाराम भंडारी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

ठाणे की छोटी दुकान से 25 सैलून तक का सफर

गौरतलब है कि शिवराम भंडारी की यह सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने मुंबई से सटे ठाणे में एक छोटी सी नाई की दुकान से अपने सफर की शुरुआत की थी। आज शिवा अपने ब्रांड ‘शिवा’स’ नाम के तहत 25 सैलून, स्पा और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत श्रृंखला के मालिक हैं। उनकी प्रेरणादायक जिंदगी पर ‘स्टाइलिंग ऑन द टॉप’ नाम की किताब भी लिखी गई है, जो उनके अनोखे सफर, संघर्षों और अब तक की यात्रा को बयां करती है। मुंबई शहर भर में फैले शिवा के इन सैलून में बॉलीवुड हस्तियों और कॉरपोरेट जगत के लोगों का अक्सर जमावड़ा लगा रहता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow