Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कुम्ही बेरला में क्रॉप मास्टर 9300 की एंट्री, दिनेश वर्मा ने खरीदी अत्याधुनिक हार्वेस्टिंग मशीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

ग्राम कुम्ही बेरला के कृषक दिनेश वर्मा ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 को कमला मोटर्स दुर्ग से अत्याधुनिक सेल्स प्रपोल्ड कंबाइंड हार्वेस्टिंग मशीन के एस क्रॉप मास्टर 9300 की खरीदारी की। मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना कर इस मशीन को खरीदने का निर्णय लेकर दिनेश वर्मा ने न केवल स्वयं को बल्कि पूरे कुम्ही ग्राम वासियों को गौरांवित किया। उन्होंने कृषि कार्यों को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।

बिक्री के बाद सेवा का भरोसा

के एस एग्रीकल्चर की यांत्रिकियां सदियों से कृषकों की मनपसंद रही हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि कंपनी के पदाधिकारी बिक्री से ज्यादा बिक्री पश्चात सेवा के सिद्धांत पर खरे उतरकर कृषकों से आत्मीय संबंध बनाते हैं। यह रवैया कृषकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ता प्रदान करने में सहायक होता है।

इस शुभ अवसर पर यंत्र की डिलीवरी प्रदान करते समय शिक्षक शेखर ठाकुर, कमला मोटर्स के सहसंचालक पद्मेश बरमेचा, अभियंता किशोर निषाद और बरमेचा टेक्सटाइल के विक्रय प्रतिनिधि त्रिलोकचंद यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

मशीन ग्रहण करते समय कुम्ही बेरला के कृषक दिनेश वर्मा के साथ सतीश वर्मा, ईश्वर वर्मा, धनराज वर्मा, योगेश वर्मा और विकास वर्मा सहित अन्य साथी गण भी मौजूद थे। इस अवसर पर के एस एग्रीकल्चर के निदेशक गुरदीप सिंह ने कृषकों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मशीनों के रखरखाव हेतु सहयोगात्मक रवैये की भी दिलासा दिलाई।

आकर्षण का केंद्र क्रॉप मास्टर 9300

क्रॉप मास्टर 9300 जब सज-धजकर डीलरशिप से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करती है, तो अनायास ही जनमानस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। यह राहगीरों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow