Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मयाली नेचर कैम्प बना पर्यटकों का नया आकर्षण का केंद्र, अब ऑनलाइन गेट मनी बुकिंग की सुविधा हुई शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जशपुर।
जशपुर जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र अंतर्गत स्थित मयाली नेचर कैम्प अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोहारी परिवेश के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। घने वनों से आच्छादित यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति द्वारा मिला एक अनुपम उपहार है।

देवबोरा एवं मयाली ग्राम के मध्य स्थित यह स्थल पारिवारिक भ्रमण, मित्रों के साथ अवकाश व्यतीत करने तथा साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए लंबी दूरी की पैदल यात्राओं हेतु अत्यंत उपयुक्त माना जा रहा है।

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन गेट मनी बुकिंग सुविधा प्रारंभ की गई है। अब पर्यटक अपने भ्रमण हेतु ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मयाली नेचर कैम्प की प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद लें।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow