Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुंबई में आईटीए की 25वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज, एक मंच पर जुटे टीवी जगत के दिग्गज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • स्टार प्लस के साथ साझेदारी; अनु रंजन ने बताया गर्व का पल, भविष्य की दिशा पर हुई चर्चा

मुंबई.

इंडियन टेलीविज़न एकेडमी (आईटीए) ने अपने 25 साल के सफर के जश्न की शुरुआत एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ की। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में टेलीविजन जगत की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। रोशनी और उत्साह से लबरेज इस शाम में भारतीय टेलीविजन के पिछले ढाई दशकों की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन किया गया।

सितारों का जमावड़ा

सिल्वर जुबली के इस मौके पर एक ही मंच पर कई पीढ़ियों के कलाकार नजर आए। कार्यक्रम में मनीष पॉल, रोहित रॉय, महिमा चौधरी, ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे, कीकू शारदा, ध्वनि पवार, जसवीर कौर, ‘तारक मेहता’ के निर्माता असित कुमार मोदी और माहिर पांधी जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हुए। यह आयोजन केवल एक प्रेस वार्ता न होकर ग्लैमर्स इंडस्ट्री की एकता का प्रतीक बन गया।

25 साल का सफर और भविष्य का रोडमैप

आईटीए की प्रेसिडेंट अनु रंजन ने संस्था की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 25 साल पूरे करना एक गर्व का क्षण है और पूरी इंडस्ट्री के सहयोग से एकेडमी का सफर लगातार बेहतर हो रहा है। वहीं, आईटीए के कन्वीनर शशि रंजन ने कहा कि एकेडमी हमेशा एंटरटेनमेंट कम्युनिटी में टैलेंट, इनोवेशन और ईमानदारी को सेलिब्रेट करती रहेगी।

स्टार प्लस के साथ नई साझेदारी

इस मौके पर स्टार प्लस की भागीदारी ने आयोजन को और खास बना दिया। जियोस्टार के एंटरटेनमेंट क्लस्टर हेड सुमंत बोस ने कहा कि आईटीए भारतीय टेलीविजन के विकास को दर्शाता है। उन्होंने स्टार प्लस को ऐसे प्लेटफॉर्म के साथ काम करने पर खुशी जताई, जो इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह संदेश स्पष्ट रूप से गया कि भारतीय टेलीविजन अब केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। मीडिया फ्लैशेज के बीच वक्ताओं ने साफ किया कि आने वाला समय कंटेंट की गुणवत्ता और रचनात्मकता के लिहाज से और भी महत्वपूर्ण होगा।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow