-
दुंडेरा निवासी साहू की नियुक्ति पर पार्षदों और समर्थकों ने जताया हर्ष
रिसाली (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र के लिए अपने प्रतिनिधि की घोषणा कर दी है। दुंडेरा निवासी गोविंद राम साहू को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। साहू की नियुक्ति से स्थानीय राजनीति और निगम के कामकाज में विधायक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
किसान नेता के रूप में रही है पहचान
गोविंद राम साहू का क्षेत्र में एक लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है। वे पूर्व में एक अनुभवी किसान नेता के तौर पर सक्रिय रहे हैं। उनकी पहचान किसानों के हितों की रक्षा और ग्रामीण समुदाय की सेवा करने वाले नेता के रूप में रही है। विधायक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, साहू के अनुभव को देखते हुए उन्हें शहर निगम क्षेत्र में विधायक का प्रतिनिधित्व करने का दायित्व सौंपा गया है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से जनहित और क्षेत्रीय विकास के कार्यों में तेजी आएगी।
जनप्रतिधियों ने दी बधाई
गोविंद राम साहू की नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया है। निवर्तमान पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पार्षद विक्रम चंद्राकर, पार्षद पप्पू चंद्राकर, पार्षद मनीष यादव, सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत सोनवानी शामिल हैं।
इसके अलावा छाया पार्षद दुर्गेश साहू, परमेश्वर साहू, नंदू साहू, अजय साहू, नारायण निर्मलकर, उदराज साहू, रंजना मानिकपुरी और ओंकार साहू ने भी नवनियुक्त प्रतिनिधि से मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समर्थकों का कहना है कि साहू के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण तत्परता से होगा।









