लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर गडकरी की मुहर

Bhilai News, Rikesh Sen MLA, Nitin Gadkari, Arun Sao, Nehru Nagar Traffic, Vaishali Nagar Vidhansabha, Bhilai Overbridge Project, CG News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

  •  नेहरू नगर से अग्रसेन चौक तक बनेगा ब्रिज, जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर को जल्द ही तीन और ओवरब्रिज की सौगात मिल सकती है। विधायक रिकेश सेन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन और ओवरब्रिज की आवश्यकता को लेकर रखे गए प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सहमति जता दी है। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में विभाग को पत्र लिखकर जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं।

विधायक रिकेश सेन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री अरूण साव को पत्र लिखकर नेहरू नगर मुख्य चौराहे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और प्रदूषण की समस्या से अवगत कराया था। विधायक ने बताया कि नेशनल हाइवे पर खुर्सीपार, पावर हाउस और सुपेला में ओवरब्रिज बनने से शहर के ट्रैफिक में सुधार हुआ है, लेकिन नेहरू नगर चौक पर ब्रिज की कमी के कारण शाम 6 से रात 10 बजे तक भारी जाम की स्थिति रहती है। दिन में भी आम जनता को आवाजाही में भारी असुविधा होती है।

विधायक सेन ने तकनीकी पहलुओं को उजागर करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सेक्टर-7 से गुरुद्वारा नेहरू नगर तक जो ओवरब्रिज बनाया गया है, वह गुरुद्वारा के पास उतरता है। इस वजह से अधिकांश वाहन चालक ब्रिज का उपयोग न कर नीचे नेहरू नगर चौक की ओर बढ़ जाते हैं, जिससे जाम लगता है।

प्रस्ताव में मांग की गई है कि यदि नेहरू नगर चौक के ब्रिज का निर्माण बढ़ाकर अग्रसेन चौक तक कर दिया जाए, तो ट्रैफिक जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। विधायक ने जोर देकर कहा कि जाम के कारण यहाँ वायु प्रदूषण और एक्यूआई (AQI) निर्धारित मानकों से अधिक हो रहा है, जिससे यह क्षेत्र “प्रदूषण हॉटस्पॉट” बनता जा रहा है।

ईंधन और पैसे की बर्बादी पर रोक

विधायक ने तर्क दिया कि ट्रैफिक जाम में इंजन चालू रहने और बार-बार रुकने-चलने से वाहन सामान्य से अधिक हानिकारक गैसें उत्सर्जित करते हैं। इससे न केवल ग्रीनहाउस गैसों (जैसे CO2) का उत्सर्जन बढ़ता है, बल्कि ईंधन और पैसे की भी बर्बादी होती है। केंद्रीय मंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद अब उम्मीद है कि भिलाईवासियों को जल्द ही स्वच्छ हवा और सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow