Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

NCSC सदस्य सुभाष पारधी से दुर्ग टोल प्लाजा पर मिले राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता

Subhash Pardhi Durg Visit

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) |

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के सदस्य और महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित जनसेवक सुभाष पारधी का आज दुर्ग आगमन हुआ। भगवान जगन्नाथ के दर्शन हेतु परिवार सहित जा रहे पारधी ने दुर्ग टोल प्लाजा पर कुछ समय बिताया, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनसे सौजन्य भेंट की।

आयोग के सदस्य सुभाष पारधी के ही आग्रह पर संगठन के कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए थे। इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान पारधी ने अपने सरल और सहज स्वभाव से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। चर्चा के केंद्र में मुख्य रूप से संगठनात्मक विषय रहे। उन्होंने राष्ट्रीय बजरंग दल को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व गतिशील बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बातचीत के दौरान सुभाष पारधी ने सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित में संगठन की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष वेणु माधव राव, राहुल लहोकर, कुणाल राज और इंद्र कुमार (बोला जी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिन्होंने सुभाष पारधी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow