Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पाटन में 10 को जुटेंगे शिक्षक: फेडरेशन की नई टीम का होगा गठन, समस्याओं और आगामी आंदोलन की बनेगी रूपरेखा

om-darpan-latest-news

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 पाटन/दुर्ग।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन की विकासखंड पाटन स्तरीय समिति का पुनर्गठन आगामी 10 जनवरी 2026, दिन शनिवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1.00 बजे तहसील पाटन स्थित पीएम श्री (PM Shri) प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, अखरा में संपन्न होगा।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में विकासखंड स्तर पर संगठन के नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (1 पुरुष, 1 महिला), कोषाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार, पत्राचार, कार्यक्रम प्रभारी (02 सदस्य), प्रवक्ता (1 पुरुष, 1 महिला), संगठन प्रभारी, महामंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा।

शिक्षकों की समस्याओं पर बनेगी रणनीति

बैठक का एजेंडा केवल पुनर्गठन तक सीमित नहीं है। इस दौरान शिक्षक साथियों की वर्तमान समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और भविष्य के लिए कार्ययोजना व रणनीति भी तैयार की जाएगी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा के प्रधान पाठक गोपेन्द्र कुमार साहू करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ के उपप्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर और कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्राकर शामिल होंगे।

वहीं, विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी (कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग) भानु प्रताप यादव, विकासखंड संयोजक (अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन पाटन) महेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ (दुर्ग) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र बंछोर और छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ (पाटन) के विकासखंड अध्यक्ष पवन कामड़े उपस्थित रहेंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow