Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पूनम ढिल्लों ने मीडिया की ताक़त को किया सलाम

Poonam Dhillon- Omdarpan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


मुंबई

नए साल 2026 की शुरुआत मुंबई में मीडिया और कला जगत के एक सशक्त मिलन के साथ हुई। वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने ‘जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी’ के न्यू ईयर 2026 कैलेंडर का भव्य लोकार्पण किया।

इस आयोजन में पूनम ढिल्लों ने न केवल कैलेंडर का विमोचन किया, बल्कि मीडिया की ताकत और कलाकारों के संघर्ष पर भी खुलकर बात की।

मीडिया की ताकत को सलाम: ‘दिल हल्का हो गया’

कैलेंडर लॉन्च के दौरान पूनम ढिल्लों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने पूरी कमिटी को बधाई देते हुए कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि मैं जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन का कैलेंडर लॉन्च कर रही हूँ। मीडिया एक पावरफुल माध्यम है, जो न सिर्फ कलाकारों की आवाज़ को महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश तक पहुँचाने का काम करता है। आज मीडिया से बात करके मेरा दिल हल्का हो गया है।”

कलाकारों के दर्द पर छलका पूनम का दर्द

इस मंच का उपयोग करते हुए CINTAA प्रेसिडेंट ने फिल्म और टीवी उद्योग के कलाकारों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भुगतान में देरी (Payment Delays), काम के लंबे घंटे (Long Working Hours) और कार्यस्थल की अन्य परेशानियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “इन मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने और ठोस समाधान की ज़रूरत है। मुझे उम्मीद है कि मीडिया इन समस्याओं को मजबूती से उठाएगा ताकि प्रभावित कलाकारों को न्याय मिल सके।”

कार्यक्रम में पत्रकारिता और कला जगत के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर विशेष रूप से सीनियर फिल्म एक्ट्रेस एवं CINTAA के निर्वाचित कार्यकारिणी समिति सदस्य चन्द्रप्रकाश ठाकुर उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने में ‘जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र स्टेट कमेटी’ के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। उपस्थित मान्यवरों में शामिल थे:

  • हंसराज कनौजिया (प्रेसिडेंट)

  • अर्जुन कांबले (जनरल सेक्रेटरी)

  • संजय पवार (कोषाध्यक्ष)

  • अनिल सिंह (वाइस प्रेसिडेंट)

  • नीलेश हाटे (सेक्रेटरी)

  • सरदार उत्तम सिंह (जॉइंट कोषाध्यक्ष)

इसके अलावा एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य रमाकांत मुंडे, नईम शेख, भोलानाथ शर्मा, भालचंद्र नेमाने और दिनेश परेशा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। यह कार्यक्रम मीडिया और कलाकारों के बीच विश्वास और संवाद का प्रतीक बनकर उभरा।

news paper editing
previous arrow
next arrow