Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नवा रायपुर बनेगा देश का नया हेल्थ हब: बॉम्बे हॉस्पिटल के साथ 15 एकड़ का लीज एग्रीमेंट

नवा रायपुर बॉम्बे हॉस्पिटल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  •  680 करोड़ की लागत से बनेगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

नवा रायपुर।

छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में देश के प्रतिष्ठित बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) के बीच 15 एकड़ भूमि के लिए लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए।

मात्र चार माह में प्रक्रिया पूरी, बना नया बेंचमार्क

राज्य सरकार की त्वरित कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 सितंबर 2025 को निवेश आमंत्रण जारी होने के महज चार महीनों के भीतर भूमि चिन्हांकन से लेकर रजिस्ट्री तक की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। यह परियोजना छत्तीसगढ़ की निवेश-अनुकूल प्रशासनिक व्यवस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है।

₹680 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक अस्पताल

बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट द्वारा नवा रायपुर में लगभग ₹680 करोड़ की लागत से 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक मल्टी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा। मुंबई, इंदौर और जयपुर के बाद यह ट्रस्ट का देश में चौथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होगा।

अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दिल्ली-मुंबई

इस अस्पताल के माध्यम से कार्डियक साइंसेज, कैंसर उपचार, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, क्रिटिकल केयर और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के मरीजों को अब बड़े महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

रोजगार के खुलेंगे द्वार

परियोजना के शुरू होने से चिकित्सा क्षेत्र में 500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिनमें डॉक्टर, सर्जन, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। साथ ही, हेल्थकेयर सप्लाई चेन के माध्यम से बड़े पैमाने पर अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बॉम्बे हॉस्पिटल की स्थापना से नवा रायपुर में मेडिसिटी का सपना साकार होने की दिशा में निर्णायक कदम उठाया गया है। उन्होंने इसे राज्य की नीतिगत स्थिरता और निवेशक-अनुकूल वातावरण पर विश्वास का प्रमाण बताया।

इस ऐतिहासिक समझौते के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, NRDA के सीईओ चंदन कुमार, बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट के चेयरमैन भरत तापड़िया और सचिव श्याम जी सहित शासन व ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow