Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई में शतरंज की बिसात पर शुरू हुई ‘शाह और मात’ की जंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  •  समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने किया राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ

भिलाई/दुर्ग।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान और अग्रसेन जन कल्याण समिति के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में ‘छत्तीसगढ़ राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज फिडे रेटेड चेस चैंपियनशिप’ का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू भैया) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रसेन जन कल्याण समिति के सांस्कृतिक सचिव दिनेश सिंघल ने की।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह ने शतरंज को बौद्धिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा, “शतरंज खेलने से न केवल सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सही निर्णय लेने और आगे बढ़ने का जज्बा भी देता है।” युवाओं को नशे के प्रति आगाह करते हुए उन्होंने अपील की कि नशे से जीवन बर्बाद होता है, इसलिए नशे को छोड़कर खेल को अपनाना चाहिए।

मां की स्मृति में भव्य स्पर्धा कराने की घोषणा

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेश नथवानी (बंटी भाई) ने आयोजन की सराहना की और घोषणा की कि वे भविष्य में अपनी मां की स्मृति में एक भव्य शतरंज स्पर्धा का आयोजन करवाएंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश सिंघल और प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप दास ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

365 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला, राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा चयन

इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 22 जिलों से कुल 365 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रैपिड चेस में 206 और ब्लिट्ज चेस में 159 खिलाड़ी अपनी चालों से प्रतिद्वंद्वियों को मात देने की कोशिश कर रहे हैं। इस स्पर्धा के माध्यम से 2 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ियों का चयन ‘राष्ट्रीय रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप’ के लिए किया जाएगा।

कार्यक्रम के आरंभ में जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी, अनिल शर्मा, गुलाब चौहान, मुदित पांडे, प्रदीप मंडल, दिव्यांशु उपाध्याय, विक्रम सिंह, चित्रांश अग्रवाल, चंदन विश्वकर्मा और आशुतोष चावरे ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। मंच पर इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन, रमेश अग्रवाल और मलकीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव तुलसी सोनी ने किया और आभार प्रदर्शन अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow