Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में रोजगार मेला: 400 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी सौगात

रायपुर रोजगार मेला 2026

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

छत्तीसगढ़ के सुरक्षा और विकास के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘रोजगार मेला’ के तहत रायपुर के आरंग स्थित सीआरपीएफ (CRPF) ग्रुप केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 400 से अधिक युवाओं को विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के दौरान देशभर के 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे। देश के 45 विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सुरक्षा बलों और अन्य केंद्रीय विभागों में सेवा का अवसर मिला है।

राष्ट्र निर्माण का निमंत्रण: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ये नियुक्तियाँ राष्ट्र निर्माण का निमंत्रण हैं। यह न केवल युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेंगी बल्कि देश की सीमाओं और आंतरिक व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगी।

युवाओं के सपनों को मिली नई दिशा: तोखन साहू

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने 25 युवाओं को स्वयं मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे। मंत्री साहू ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री ने रोजगार को मिशन मोड में लाकर युवाओं के आत्मविश्वास और सामर्थ्य को नई दिशा दी है।

इन बलों का हिस्सा बनेंगे युवा

नियुक्ति पाने वाले युवा सीआरपीएफ (CRPF), बीएसएफ (BSF), आईटीबीपी (ITBP), एसएसबी (SSB) और सीआईएसएफ (CISF) जैसे प्रतिष्ठित सुरक्षा बलों में अपनी सेवाएं देंगे।

इस अवसर पर शालिन (आईपीएस, आईसीजी, सीआरपीएफ), अजय कुमार सिंह (उप महानिरीक्षक, सीआरपीएफ), दुर्गा भवानी राजनाला (उप महानिरीक्षक – चिकित्सा, सीआरपीएफ) तथा अजय कुमार सिंह (कमांडेंट, सीआरपीएफ) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, नवनियुक्त युवा, उनके परिजन एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ के युवा अब अपनी योग्यता के दम पर देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैयार हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow