Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीएम विष्णुदेव साय ने देर रात कोसमनारा धाम में की पूजा-अर्चना, जिले को दी 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

CM Vishnu Deo Sai Raigarh Visit

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायगढ़/कोसमनारा |

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ ग्राम कोसमनारा स्थित सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ और तपस्वी श्री 108 सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

CM Vishnu Deo Sai Raigarh Visit

1.20 करोड़ के विकास कार्यों की नींव रखी

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन कार्यों में धाम के मुख्य भवन के सामने शेड और ग्रेनाइट फ्लोरिंग, आगंतुकों के लिए विश्राम व भोजन शेड, शौचालय परिसर और पार्किंग के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण शामिल है। सीएम साय ने कहा कि इन कार्यों से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

आस्था का केंद्र है कोसमनारा धाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसमनारा धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा देती है। गौरतलब है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। जनश्रुति के अनुसार, सत्यनारायण बाबा 1998 से यहां कठोर तपस्या में लीन हैं और 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि मिली थी। वे खुले आसमान के नीचे तीनों ऋतुओं में भोलेनाथ की साधना करते हैं।

 इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow