Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई में डेंगू और मलेरिया पर निगम का प्रहार: लक्ष्मीनगर में चला सघन मच्छर उन्मूलन अभियान, लार्वा नष्ट करने घरों में किया गया सर्वे

Bhilai Nigam Machhar Unmulan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bhilai Nigam Machhar Unmulan

भिलाई (ओमदर्पण न्यूज़)।

शहर में मच्छर जनित रोगों (डेंगू और मलेरिया) के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई ने प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त के निर्देश पर 6 अप्रैल 2026 को जोन-1 नेहरू नगर के अंतर्गत वार्ड-10 लक्ष्मीनगर (सुपेला) क्षेत्र में सघन मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया।

घर-घर जाकर खंगाले गए कूलर और टंकियां

प्रसाद बिल्डिंग के पीछे स्थित बस्ती में निगम के विशेष दस्ते और जिला मलेरिया विभाग के सर्वेलेंस कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान टीम ने मच्छरों के प्रजनन स्थलों की बारीकी से जांच की। घरों में रखे कूलर, पानी की टंकी, ड्रम और पुराने कंटेनरों को खंगाला गया। जहां भी पुराना पानी जमा मिला, उसे तत्काल खाली कराया गया ताकि लार्वा पनपने की संभावना को जड़ से खत्म किया जा सके।

नालियों में दवा का छिड़काव

मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए स्प्रेयर पंप के माध्यम से पानी मिश्रित ‘एक्यूगार्ड’ का छिड़काव किया गया। वहीं, वयस्क मच्छरों के खात्मे के लिए प्रभावित क्षेत्रों में ‘मैलाथियान’ का छिड़काव कराया गया। मोहल्ले की पक्की और कच्ची नालियों में जहां भी पानी का जमाव था, वहां विशेष रूप से दवाइयां डाली गईं ताकि मच्छरों की पैदाइश पर रोक लगाई जा सके।

निगम की अपील- हफ्ते में एक बार जरूर बदलें कूलर का पानी

सर्वेक्षण के दौरान टीम ने घरों के सदस्यों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। नागरिकों को जागरूकता पाम्पलेट भी बांटे गए और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों के कूलर का पानी सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य बदलें, घर के आसपास पानी जमा न होने दें और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। प्रशासन ने नागरिकों से इस मुहिम में सक्रिय सहभागी बनने का आग्रह किया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow