रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हलषष्ठी (कमरछठ) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व माताओं की श्रद्धा और संतान के प्रति उनके अटूट स्नेह का प्रतीक है।
चौधरी ने कहा कि हलषष्ठी हमारी समृद्ध लोक और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धा एवं आस्था के साथ व्रत रखती हैं।
वित्त मंत्री ने कहा, यह व्रत परिवार और समाज में प्रेम, ममता और संस्कारों की भावना को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने कामना की कि भगवान बलराम की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली आए।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
उन्होंने प्रदेश की सभी संतानों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि भगवान बलराम की कृपा से परिवारों में सुख और शांति बनी रहे।









