Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण में कांग्रेस का ताबड़तोड़ दौरा, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संभाली कमान

Durg Gramin Congress Meeting

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने आगामी संगठनात्मक चुनौतियों को देखते हुए अपनी सक्रियता तेज कर दी है। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में ताबड़तोड़ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का मुख्य एजेंडा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और बूथ व पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी के गठन के लिए ठोस रणनीति तैयार करना रहा।

जामुल से शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला

संगठनात्मक दौरों की शुरुआत जामुल में मंडल कांग्रेस कमेटी दुर्गा मंदिर एवं शिवपुरी की बैठक से हुई। इसके बाद क्रमवार अंजोरा मंडल की बैठक अंजोरा में, चंदखुरी मंडल की बैठक ग्राम कुथरेल में, निकुम मंडल की बैठक निकुम में, उतई मंडल की बैठक उतई में, मचांदुर मंडल की बैठक पाऊवारा और नगपुरा मंडल की बैठक नगपुरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बूथ स्तर पर मजबूती ही सफलता की कुंजी: राकेश ठाकुर

सभी बैठकों में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी साबित होगा। ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से अपनी सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

इन बैठकों के दौरान बूथ एवं पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी गठन, जिम्मेदारियों के स्पष्ट निर्धारण और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, प्रत्येक मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 बैठकों के दौरान दुर्ग ग्रामीण प्रभारी दुर्गा गजबे, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, मंडल प्रभारी घनश्याम गजपाल, जागेत्री साहू, अघनु पाल, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे, राकेश हिरवानी, देवराज चतुर्वेदी, नंदकुमार साहू, रविन्द्र सिन्हा और शिवनारायण दिल्लीवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow