Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’: 27 अप्रैल को पूरे भारत की 5000+ तहसीलों में सौंपा जाएगा ज्ञापन, रायपुर में संतों के सान्निध्य में जुटेंगे गौभक्त

Gau Samman Ahwaan Abhiyan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का सम्मान दिलाने और गौवंश की सेवा, सुरक्षा व संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को पूरे भारतवर्ष की 5000 से अधिक तहसीलों में एक साथ ज्ञापन (प्रार्थना पत्र) सौंपे जाएंगे।

25 अप्रैल को रायपुर में विशाल प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस महाअभियान की विस्तृत जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में एक विशाल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इसमें देशभर के साधु-संतों के सान्निध्य में गौ सेवक, गौ पालक, समाजसेवी, समाज प्रमुख, व्यापारी वर्ग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

महामाया मंदिर से निकलेगी शांतिपूर्ण पदयात्रा

आयोजकों की ओर से बताया गया है कि 27 अप्रैल को राजधानी रायपुर में भी यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित होगा। इस दिन सभी गौभक्त और आम नागरिक सुबह 10 बजे मां महामाया मंदिर परिसर में एकत्रित होंगे। यहां से शांतिपूर्ण तरीके से भजन-कीर्तन करते हुए तहसील कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी, जहां आम जनमानस द्वारा शासन को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।

कोई विरोध प्रदर्शन नहीं, पूरी तरह शांतिपूर्ण है अभियान

इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे किसी एक संगठन या व्यक्ति द्वारा संचालित नहीं किया जा रहा है, बल्कि साधु-संतों के मार्गदर्शन में गौ सेवक, प्रकृति प्रेमी और आम नागरिक सामूहिक रूप से इसका संचालन कर रहे हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं है, बल्कि पूरी तरह से शांतिपूर्ण, श्रद्धा और आस्था से प्रेरित जन-जागरण अभियान है। इसमें केवल भजन-कीर्तन और प्रार्थना के माध्यम से अपनी भावनाएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाई जाएंगी।

news paper editing
previous arrow
next arrow