Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गो माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने आज सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब: रायपुर में गूंजेंगे भजन, देश की 5 हजार तहसीलों में एक साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

Go Samman Ahwan Abhiyan Raipur

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Go Samman Ahwan Abhiyan Raipur

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

गो माता को ‘राष्ट्र माता’ का सम्मान दिलाने और गोवंश की सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज (सोमवार, 27 अप्रैल 2026) पूरे देश में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत देश की 5000 से अधिक और छत्तीसगढ़ की 229 तहसीलों में एक साथ प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपे जाएंगे।

इस वृहद आयोजन की जानकारी देने के लिए रविवार को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में एक विशाल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। प्रेस वार्ता में गो ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती महाराज, बालयोगेश्वर रामबालक दास महाराज और सुरभि दास महाराज के सान्निध्य में पत्रकारों को अभियान की विस्तृत रूपरेखा बताई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गो सेवक, गो पालक, समाजसेवी, व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कोई विरोध प्रदर्शन नहीं, सिर्फ भजन-कीर्तन के साथ यात्रा

संतों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूर्णतः शांतिपूर्ण और आस्था से प्रेरित है। इसमें किसी प्रकार का कोई उग्र विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाएगा, बल्कि भजन-कीर्तन और प्रार्थना के माध्यम से भावनाएं व्यक्त की जाएंगी। यह अभियान किसी एक संगठन का नहीं है, बल्कि साधु-संतों के मार्गदर्शन में आम नागरिकों और प्रकृति प्रेमियों के सामूहिक सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

राजधानी रायपुर में ऐसा रहेगा आज का कार्यक्रम

राजधानी रायपुर में आज सुबह 10:00 बजे सभी श्रद्धालु ऐतिहासिक माँ महामाया मंदिर में एकत्रित होंगे। यहां से शांतिपूर्ण तरीके से भजन-कीर्तन करते हुए एक विशाल ‘प्रार्थना यात्रा’ निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय (तहसील) पहुंचेगी, जहां आम जनमानस की ओर से ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

यह रहेगा प्रार्थना यात्रा का रूट मैप

प्रार्थना यात्रा प्रातः 10 बजे माँ महामाया मंदिर से शुरू होकर शीतला मंदिर, बूढ़ा तालाब, गणेश मंदिर, काली बाड़ी, नगर निगम (ओसीएम चौक) और आकाशवाणी राजभवन मार्ग होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय (तहसील) तक जाएगी।

780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
previous arrow
next arrow