दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।
सेजेस (स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय) अंडा, दुर्ग का हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय का 10वीं का परिणाम 73.86 प्रतिशत और 12वीं का परिणाम 77.52 प्रतिशत दर्ज किया गया। बच्चों की इस सफलता और शिक्षकों की मेहनत पर शाला विकास समिति और प्राचार्य ने खुशी जाहिर की है।
10वीं बोर्ड: नितिश निर्मलकर रहे टॉपर
कक्षा 10वीं में कुल दर्ज 91 में से 88 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 65 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार उत्तीर्ण प्रतिशत 73.86% रहा। 10वीं में नितिश निर्मलकर ने 90.1% अंकों के साथ प्रथम, खुशी देशमुख ने 90% के साथ द्वितीय और रितिका ने 87.17% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
12वीं बोर्ड: कॉमर्स का रिजल्ट रहा सर्वाधिक 92.59%
-
कॉमर्स संकाय: इस संकाय में 27 में से 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 25 पास हुए। इस संकाय का परिणाम सर्वाधिक 92.59% रहा। यहां पायल साहू (87.4%) प्रथम, यामिनी साहू (83.6%) द्वितीय और हर्ष कुमार यादव (77.8%) तृतीय स्थान पर रहे।
-
विज्ञान (गणित) संकाय: कुल 24 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिसमें से 17 पास हुए। परीक्षा परिणाम 77.27% रहा। इसमें रुपेश्वरी सार्वा (86.80%) ने प्रथम, भूमिका निर्मलकर (84.80%) ने द्वितीय और चंचल चंद्राकर (75.40%) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
-
कला संकाय: 39 में से 38 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 27 पास हुए (71%)। कला में लेखिका देशमुख (75.2%) प्रथम, जास्मिन टंडन (74.6%) द्वितीय और सोनिया (67.40%) तृतीय स्थान पर रहीं।
इन शिक्षकों का रहा मार्गदर्शन
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को शिक्षक एल.के. देशमुख और गीता टंडन का मार्गदर्शन मिला। वहीं, 12वीं में कला संकाय की सुधा चेलक, विज्ञान संकाय की स्वाति कोठारी और कॉमर्स संकाय की सीमा शर्मा कक्षा शिक्षिका रहीं।
प्राचार्य और समिति ने दी बधाई
परीक्षा परिणाम पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्राकर और अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य सीमा जाम्बुलकर ने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रयासों से ही बच्चों और शाला को यह सफलता मिली है।
प्राचार्य के साथ समस्त शाला परिवार— वी. पद्मावती, बोर्ड परीक्षा प्रभारी रेणुका चंद्राकर, आई. बंजारे, ममता वर्मा, कविता लिमजे, एन. खान, आर. देवघरे, सुनीता मेश्राम, संजय सिन्हा, भोज साहू, श्वेता भीमटे, सरोज यदु, बी.के. यदु, बी.आर. साहू, एस. मिश्रा, वी. दुबे, एस. दुबे, आर.के. सोनी, मोहन भारदीय, के.के. सिन्हा, चांदमाला और दामिनी साहू ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं।









