Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मदर्स डे पर दुर्ग में खास तैयारी: कल सजेगा ‘मां’ के लिए मंच, पारंपरिक परिधानों में रैंप पर जलवे बिखेरेंगी माताएं और बच्चे

डॉ. मानसी गुलाटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

मदर्स डे (मातृ दिवस) के खास अवसर पर कल, 10 मई 2026 (रविवार) को दुर्ग के शंकर नगर में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मां’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शंकर नगर स्थित सूर श्रृंगार के पीछे शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें माताओं के सम्मान में विविध प्रतियोगिताएं और प्रस्तुतियां होंगी।

इस कार्यक्रम के संबंध में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी गुलाटी ने विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस विशेष आयोजन में सभी आयु वर्ग की महिलाओं और बच्चों के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें डांस, गेम्स, कविता पाठ, संगीत, चित्रकला और रंगोली जैसी दिलचस्प प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं, ताकि हर कोई अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके।

पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक रहेगा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के बारे में बताते हुए डॉ. मानसी गुलाटी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण मां और बच्चे का ‘रैंप वॉक’ रहेगा। इसमें माताएं अपने बच्चों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर वॉक कर अपनी प्रस्तुति देंगी।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए उम्र की कोई सीमा (Age Limit) नहीं रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर इस वर्ष के मदर्स डे को यादगार बना सकें। आयोजकों की ओर से सभी नागरिकों को इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने और माताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow