Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई में मानसून से पहले एक्शन में पार्षद: नाले की सफाई शुरू, कहा- ‘इस बार जलभराव से नहीं डूबेंगे घर!’

bhilai-mein-monsoon-se-pahle-nale-ki-safai-shuru

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

bhilai-mein-monsoon-se-pahle-nale-ki-safai-shuru bhilai-mein-monsoon-se-pahle-nale-ki-safai-shuru

रिसाली/भिलाई (ओमदर्पण न्यूज़)।

नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वार्ड 23 के पार्षद धर्मेन्द्र भगत ने बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए प्रगति नगर के मुख्य नाले की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है।

पार्षद धर्मेन्द्र भगत ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में प्रगति नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। मुख्य नाला जाम होने के कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए समय रहते नाले की सफाई कराई जा रही है।

कचरा और झाड़ियाँ हटाने का काम जारी

उन्होंने बताया कि नाले में जमा कचरा, मिट्टी और झाड़ियों को जेसीबी और सफाई कर्मियों की मदद से पूरी तरह से हटाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि भारी बारिश के दौरान पानी का बहाव न रुके और वार्ड के किसी भी हिस्से में जलभराव की स्थिति पैदा न हो। वर्तमान में वार्ड में सफाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

रहवासियों ने ली राहत की सांस

समय पर शुरू हुई इस सफाई व्यवस्था को लेकर प्रगति नगर के स्थानीय रहवासियों ने पार्षद की इस पहल का आभार जताया है। नागरिकों का कहना है कि मानसून से पहले नाले की सफाई हो जाने से हर साल होने वाली परेशानी से इस बार उन्हें राहत मिलेगी। इसके साथ ही, निगम प्रशासन ने भी मानसून के दस्तक देने से पहले सभी वार्डों में नालों की सफाई अभियान को तेजी से पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow