Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किया बड़ा ऐलान, दिव्यांगों को 1 रुपये में मिलेंगे कृत्रिम अंग

विधायक रिकेश सेन दिव्यांगजनों को 1 रुपये में कृत्रिम अंग देने की घोषणा करते हुए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


भिलाई (ओम दर्पण)।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। विधायक रिकेश सेन ने एक ऐतिहासिक योजना की घोषणा की है, जिसके तहत बाजार में लगभग 2 लाख रुपये की लागत में मिलने वाले कृत्रिम अंग (हाथ-पैर) अब मात्र 1 रुपये की टोकन दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस महा-अभियान की औपचारिक शुरुआत आगामी 21 जून 2026, ‘योग दिवस’ के अवसर पर की जाएगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग भाई-बहनों के जीवन में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सम्मान वापस लाना है। विधायक रिकेश सेन की यह पहल केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर एक मजबूत ‘हेल्थ और सोशल केयर मॉडल’ के रूप में दिखाई दे रही है।

rikesh-sen-divyang-kritrim-ang-1-rupee


मात्र 1 रुपये में मिल रही हैं ये अन्य सुविधाएं

वैशाली नगर विधानसभा में स्वास्थ्य क्रांति के तहत जनसरोकार के कई कार्य पहले से ही संचालित हैं। क्षेत्र में मात्र 1 रुपये की टोकन दर पर एक्स-रे, डायलिसिस और पॉवर वाले चश्मे की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा जनता के लिए फ्री ब्लड टेस्ट और शुद्ध पेयजल (फिल्टर्ड वाटर) की व्यवस्था भी लागू है। आगामी 15 जून से मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन भी शुरू किए जा रहे हैं।

rikesh-sen-divyang-kritrim-ang-1-rupee


समाज के हर वर्ग के लिए चल रहे प्रकल्प

समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए क्षेत्र में ‘कंबल बैंक’ और प्रतिदिन भोजन के लिए ‘राम रसोई’ का संचालन किया जा रहा है। माताओं-बहनों की सेहत और सुरक्षा के लिए ‘मां शिशु सुरक्षा कवच’ योजना चल रही है। बेटियों के जन्म पर ट्राली बैग किट दिया जा रहा है, वहीं विवाह के दौरान फ्री ब्राइडल मेकअप और मेहंदी की कलात्मक व रोजगारपरक सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।


‘जनता कमल सेतु’ से मिलेगी सीधी जानकारी

योजना को डिजिटल रूप से जनता तक सुलभ बनाने के लिए ‘जनता कमल सेतु’ की शुरुआत की गई है। योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए आम नागरिक वॉट्सऐप नंबर 9977891333 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने का जरिया है। उन्होंने कहा, “कोई भी दिव्यांग धन के अभाव में बेबस न रहे, यही हमारा संकल्प है। 2 लाख के कृत्रिम अंग मात्र 1 रुपये में देकर हम उन पर कोई उपकार नहीं कर रहे, बल्कि उनके स्वाभिमान को सहेजते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं। वैशाली नगर का हर नागरिक मेरा परिवार है और अपने परिवार की सेहत, सुरक्षा और सम्मान के लिए मेरा यह सेवा रथ कभी नहीं रुकेगा।”


दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सहायता उपकरणों से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़े:

सस्ते प्लॉट के लालच में कहीं जीवनभर की कमाई न हो जाए स्वाहा! भिलाई में भूमाफियाओं पर चला बुलडोजर, विधायक रिकेश ने दी ये बड़ी चेतावनी

भिलाई में विकास की बहार: विधायक रिकेश सेन ने किया डेढ़ करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

झुलसे दो बच्चों के इलाज का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow