Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धरती के भगवानों का हुआ सम्मान: नवापारा में डॉक्टर्स डे पर गरिमामयी समारोह आयोजित

नवापारा डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह में चिकित्सकों का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नवापारा डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह में चिकित्सकों का सम्मान नवापारा डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह में चिकित्सकों का सम्मान

नवापारा

भामाशाह साहू सद्भाव समिति नवापारा के तत्वाधान में डॉक्टर्स डे के अवसर पर गायत्री मंदिर हाल में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में नगर के अनुभवी चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर बलजीत सिंह एवं डॉक्टर दिलीप शाह ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मोहनलाल मानिकपन ने की।

धन्वंतरि पूजन से शुभारंभ

समारोह का विधिवत शुभारंभ भगवान धन्वंतरि, दानवीर भामाशाह और कर्मा माता के तैलचित्र पर चंदन-वंदन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात समिति के उपाध्यक्ष रोमन लाल साहू ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था के उद्देश्यों और परिचय को विस्तार से साझा किया। कार्यक्रम में डॉक्टर एम बलजीत कौर, डॉक्टर प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर वीरेंद्र हिरौंदिया, डॉक्टर पुनीत गोस्वामी, डॉक्टर के आर सिन्हा, डॉक्टर तेजेंद्र साहू, चिकित्सा प्रभारी नवापारा डॉक्टर राजेंद्र गदीया और डॉक्टर टी एन रमेश विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

चिकित्सा सेवा परमो धर्म

समारोह के दौरान डॉक्टर प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर राजेंद्र गदीया, डॉक्टर पुनीत गोस्वामी, डॉक्टर के आर सिन्हा, डॉक्टर टी एन रमेश और डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने चिकित्सा सेवा को ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ बताते हुए इसे समाज का सबसे पवित्र और उत्तरदायी कार्य बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में मोहनलाल मानिकपन ने कहा कि चिकित्सक बिना समय की परवाह किए समाज को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने वर्तमान में गिरती मृत्यु दर का श्रेय चिकित्सकों के अथक परिश्रम को दिया।

सम्मानित होने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉक्टर बलजीत सिंह, डॉक्टर दिलीप शाह, डॉक्टर एम कौर, डॉक्टर प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर वीरेंद्र हिरौंदिया, डॉक्टर पुनीत गोस्वामी, डॉक्टर के आर सिन्हा, डॉक्टर तेजेंद्र साहू, डॉक्टर राजेंद्र गदीया, डॉक्टर टी एन रमेश, डॉक्टर मेघील रमेश, डॉक्टर उमेश भोई, डॉक्टर राजेश्वर पटेल, डॉक्टर लीलाराम साहू, डॉक्टर अंजनी कांता जैन, डॉक्टर मोहनलाल सोनकर, डॉक्टर सियाराम तारक, डॉक्टर डाली साहू, डॉक्टर रेशमा साहू, डॉक्टर विधि जैन, डॉक्टर श्रुति देशमुख, डॉक्टर शिव तारक, डॉक्टर कमलजीत साहू, नेत्र सहायक डॉक्टर हरिशंकर साहू और डॉक्टर गजानन साहू शामिल रहे।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में संरक्षक घनश्याम साहू, एस आर सोन, उपाध्यक्ष रोमन लाल साहू, मानिक राम साहू, कोषाध्यक्ष कोमल सिंह साहू, सचिव डॉ रमेश कुमार सोनसायटी और सह सचिव डेरहू राम साहू की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही मीडिया प्रभारी पुणेंद्र साहू, रवि शंकर साहू, दिनेश साहू, लाला साहू, बहुर राम साहू, खियाराम साहू, जी सी साहू, मनोज कुमार साहू, उपेंद्र साहू और वी के साहू सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन एस आर सोन एवं कोमल सिंह साहू ने किया, जबकि मानिक राम साहू ने आभार व्यक्त कर समापन किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow