लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जहां भी जाते हैं वहां कांग्रेस की लुटिया डुबोते हैं, भूपेश बघेल पर भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय का तीखा तंज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

✍️ विशेष संवाददाता

रायपुर | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा प्रहार किया है। पांडेय ने दावा किया है कि भूपेश बघेल कांग्रेस के एक ऐसे नेता बन चुके हैं जिन्हें किसी भी राज्य के कार्यकर्ता पसंद नहीं कर रहे हैं। जब एक राज्य के कार्यकर्ता उनके नेतृत्व को नकार देते हैं तो उन्हें दूसरे राज्य में भेज दिया जाता है और वहां भी यही स्थिति दोहराई जाती है। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने अपने ही कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जिसका परिणाम आज सबके सामने है और अब कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ काम करने को तैयार नहीं हैं।

पंजाब में लगे ‘भूपेश बघेल वापस जाओ’ के पोस्टर

शिवनारायण पांडेय ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भूपेश बघेल को करारा सबक सिखाया है। पंजाब में बघेल के खिलाफ भारी विरोध देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने ‘भूपेश बघेल वापस जाओ’ के पोस्टर तक लगा दिए थे। भाजपा का आरोप है कि बघेल एक राज्य से दूसरे राज्य जाकर कांग्रेस पार्टी की करारी हार की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें जिन राज्यों में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया वहां कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रवक्ता ने आशंका जताई कि छत्तीसगढ़ और पंजाब के बाद अब उनका अगला लक्ष्य असम कांग्रेस में फूट डालना है।

राहुल के बाद चुनाव हराने का दूसरा बड़ा रिकॉर्ड

भाजपा प्रवक्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री को उनके पुराने बयानों की याद दिलाते हुए कहा कि अपने ही कार्यकर्ताओं को ‘स्लीपर सेल’ कहने वाले भूपेश बघेल का आज हर जगह अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया आज वही कार्यकर्ता उन्हें नकार रहे हैं। पांडेय ने तंज कसा कि सबसे अधिक राज्यों में चुनाव हराने का रिकॉर्ड राहुल के बाद अब भूपेश के नाम होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि अगर बघेल खुद को निर्दोष मानते हैं तो उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि असम में कांग्रेस की हार के पीछे भी वही मुख्य कारण रहे हैं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow