लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सौम्याश्री बिशी को नम आंखों से श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवापारा राजिम।

ओडिशा में मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर जान देने वाली अभाविप कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी को गोबरा नवापारा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से सौम्याश्री के लिए न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की स्थानीय इकाई ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

 

क्या है पूरा मामला?

ओडिशा के बालेश्वर में स्थित फकीर मोहन स्वशासी महाविद्यालय की छात्रा सौम्याश्री बिशी ने अपने बी.एड. विभागाध्यक्ष प्रो. समीर द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर 13 जुलाई को कॉलेज परिसर में ही आत्मदाह कर लिया था। इस घटना ने शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दोषियों को मिले कठोर दंड

सभा में मौजूद वक्ताओं ने इस घटना पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया।

  • अर्थशास्त्र के व्याख्याता नरेश यादव ने कहा कि जब तक दोषियों को कठोर दंड नहीं मिलेगा, ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
  • तेजेश्वर साहू ने कहा कि यह हर उस छात्रा की आवाज है जो चुपचाप उत्पीड़न सहती है।
  • नगर सह मंत्री दिपेश सेन ने कहा कि अभाविप सौम्याश्री को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर सौम्याश्री बिशी को याद किया और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

इस सभा में नगर एस.एफ.एस. प्रमुख आयुष रजक, चांदनी यादव, लक्की साहू, प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र साहू, रेणु निर्मलकर, वाल्मीकि धीवर, नंदकुमार साहू, तामेश्वर साहू, सरोज कंसारी, मंजू साहू, ममता साहू, देवकी साहू, प्रतिभा यादव, चेतन साहू, लोमेश साहू, हुलेश्वरी साहू, नेहा सहित 250 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow