Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आम आदमी पार्टी ने चुनावी अभियान का किया शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग में मंदिरों में पूजा अर्चना कर मांगी विजय श्री की कामना

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आम आदमी पार्टी ने 12 जनवरी 2025 को दुर्ग जिले में आगामी चुनावों के मद्देनजर चुनावी बिगुल फूंक दिया। पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रातः 9 बजे सतरूपा शीतला मंदिर में मां की पूजा-अर्चना कर विजय श्री का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सांई मंदिर और राम मंदिर में भी पूजा कर सभी प्रत्याशियों की सफलता की प्रार्थना की गई।

कसारीडीह स्थित राम मंदिर में पूजा के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना जनसंपर्क दौरा शुरू किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोर-शोर से चुनावी अभियान में हिस्सा लिया। पार्टी की जिला अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, दुर्ग संभाग प्रभारी घनश्याम चन्द्राकर और गुंडरदेही की नेता ममता ध्रुव पूरे समय जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहीं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

 

पूर्व पार्षद मधु सिंह, जो गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, ने भी अपने पति और पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के लिए समर्थन मांगा। उनके पुत्र गौरव सिंह भी दौरे के दौरान लोगों से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगते नजर आए।

जनसंपर्क अभियान में जुटे सैकड़ों समर्थक

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कसीरीडीह वार्ड 42 के वार्ड अध्यक्ष सुरेश साहू, सचिव येनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता घनश्याम सोनी, देविका सोनी, खिलेश्वरी निर्मलकर, प्रीति चौधरी, आरती, ताहिर खान, अजीजुल हसन, शाकिर हुसैन, सफी पिंजरा और देबु यादव ने दौरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य प्रमुख नेताओं में रवि साहू, अशोक पटवा, आनंद नरेरा, शंकर ठाकुर, नकुल महलवार, आर. के. कश्यप, संगीता कश्यप, कौशल सिंह राजपूत, संतोष कटहरे, प्रवीण खरिया, अवनीश सिंह, मोहम्मद शाहिद खान नियाजी, राजेन्द्र मिश्रा, सुनिता यादव, संगीता यादव, वाहिद भाई, चैतु राम धृतलहरे, सुरज गुप्ता और मानिक चंद साहू का नाम उल्लेखनीय है।

जनता के बीच संजय सिंह के प्रति स्नेह और समर्थन साफ देखने को मिला। कई लोग उनसे आशीर्वाद देने और चुनाव में समर्थन देने का वादा करते नजर आए।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow