रायपुर।
प्रार्थी मनोज सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह, निवासी शिवानंद नगर, खमतराई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16 जनवरी 2025 को प्रातः 07:40 बजे, आरोपी अजय सिंह ने प्रार्थी के मित्र दीर्घश शर्मा पर पुराने विवाद के चलते गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से पत्थर से हमला किया। इस हमले में दीर्घश शर्मा के बाएं गाल पर गंभीर चोट आई।
जब प्रार्थी मनोज सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी ने प्रार्थी पर भी पत्थर फेंका और हत्या की नियत से चाकू से उनके गले पर प्राणघातक हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
इस घटना की रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 25/25 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 117(2), 109 बीएनएस 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तत्परता
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक/उरला अमन कुमार झा (भा.पु.से.), और थाना प्रभारी खमतराई को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में खमतराई थाना पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास आरोपी की तलाश की और घेराबंदी कर आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का बयान और न्यायिक कार्यवाही
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अजय सिंह ने खुद पर लगाए गए आरोपों को नकारते हुए कहा कि प्रार्थी ने उसे भी मारा है। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
- अजय सिंह, पिता विजय सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी शिवानंद नगर, खमतराई, रायपुर।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]










