Listen to this article
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
महिला ने लटोरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि गांव का सुरेश केरकेट्टा ने उस समय उसके साथ अनाचार किया, जब वह घर में अकेली थी। घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।
लटोरी चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।







