Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

त्यौहारी सीजन से पहले भिलाई नगर निगम का एक्शन: पार्किंग, सफाई और अतिक्रमण पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का कड़ा रुख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने त्यौहारी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

 

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग, साफ-सफाई और अतिक्रमण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

आयुक्त ने जोन क्रमांक 01 अंतर्गत संजय नगर मैदान और दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान का अवलोकन किया। संजय नगर मैदान में आगामी त्यौहारों के लिए पटाखा दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही सुपेला घड़ी चौंक से गदा चौंक तक फुटपाथ पर फल ठेला एवं पसरा लगाने वाले विक्रेताओं को भी यहां अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा। आम नागरिकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी संजय नगर मैदान में की जाएगी, ताकि सुपेला मार्केट में भीड़भाड़ न हो। दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान में आकाशगंगा में मार्केटिंग के लिए आने वाले वाहनों की पार्किंग का इंतजाम किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, सुनील जोशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, कमलेश द्विवेदी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अतिक्रमण पर निगम का डंडा, 4000 का जुर्माना

निरीक्षण के दौरान सुपेला मार्केट में निर्माणाधीन पानी टंकी के समीप पुराने फर्नीचर की एक अवैध दुकान संचालित की जा रही थी। आयुक्त ने तत्काल इसे हटवाने और 4000 रुपए का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई अतिक्रमण के खिलाफ निगम की सख्ती को दर्शाती है।

जोन क्रमांक-5 अंतर्गत सेक्टर 10 ममता गार्डन का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को घास कटिंग और पेवर ब्लॉक की सफाई कराने का निर्देश दिया। नहर का अवलोकन करते हुए आयुक्त ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे को नहर की सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कुछ लोग पूजा सामग्री और कचरा नहर में फेंककर उसे जाम कर रहे हैं। आयुक्त ने चेतावनी दी कि ऐसे कृत्य से बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और घरों में भर जाता है। उन्होंने ऐसे लोगों को सावधान करते हुए निगरानी के बाद पेनाल्टी की कार्रवाई की बात कही।

समीपस्थ सड़क 5 क्रिकेट मैदान का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पार्षद अभय सोनी के साथ व्यवस्थित ग्राउंड और अन्य खेलों के लिए योजनाओं के संबंध में चर्चा हुई। निरीक्षण के समय जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता प्रिया करसे, सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow