Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

40 साल तक संवारा बच्चों का भविष्य, अब राजनीति के मैदान में! दिग्गज शिक्षक नेता विष्णु सिंह राजपूत ने थामा BJP का दामन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Vishnu Singh Rajput BJP_omdarpan

भिलाई-अहिवारा (ओमदर्पण न्यूज़)।

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अंतर्गत अहिवारा मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार, 7 मई को ग्राम मेडेसरा में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने, मंडल की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक का मुख्य आकर्षण ग्राम मेडेसरा निवासी विष्णु सिंह राजपूत रहे, जिन्होंने 40 वर्षों की शासकीय शिक्षकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में रहा है लंबा अनुभव

विष्णु सिंह राजपूत का सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में बेहद लंबा और सक्रिय अनुभव रहा है। वे राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ (रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282) में 6 वर्षों तक केंद्रीय पदाधिकारी के रूप में महासचिव और सह सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 21 वर्षों तक उपसमिति धमधा में सचिव सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए सामाजिक सेवा की है। शिक्षक संगठनों में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है। विष्णु राजपूत ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन में 30 वर्षों तक उपप्रांताध्यक्ष पद पर रहकर शिक्षकों के हितों के लिए लंबा संघर्ष किया है।

मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर ली सदस्यता

भाजपा में विधिवत शामिल होने के बाद विष्णु राजपूत ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा से गहराई से प्रभावित हैं। इसी वजह से उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने संकल्प लिया कि अब वे सामाजिक सेवा के साथ-साथ भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। अहिवारा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि विष्णु राजपूत जैसे अनुभवी व्यक्ति के पार्टी से जुड़ने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर मंथन

मेडेसरा में आयोजित इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष लीमन साहू, अहिवारा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, महामंत्री निर्देश मिश्रा और शुभम ताम्रकार, सहकारी समिति अध्यक्ष पवन जैन, पार्षद ईश्वर शर्मा, शिब्बू अग्रवाल, युवा मोर्चा से साहिल खान, कमलेश वर्मा, विदेशी कश्यप सहित महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow