Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कुर्की की चेतावनी के बाद बकायादारों ने जमा किए 1.90 लाख

नगर निगम भिलाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


भिलाईनगर।

नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत बकाया करों की वसूली के लिए निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित कुर्की दल द्वारा क्षेत्र में निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जोन क्रमांक-3 एवं 5 में कार्रवाई करते हुए दल ने बकायादारों से 1.90 लाख रुपये की वसूली की है।

नगर निगम द्वारा संपत्तिकर की लंबित राशि वसूलने के लिए विशेष कुर्की दल का गठन किया गया है। यह दल सीधे बकायादारों के ठिकानों पर पहुंचकर उन्हें बकाया राशि जमा करने की समझाइश दे रहा है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मौके पर भवन या भूमि का बकाया संपत्तिकर भुगतान नहीं किया गया, तो संपत्ति कुर्क कर राशि वसूल की जाएगी।

कुर्की की इस सख्ती का असर मौके पर देखने को मिला, जहां संपत्ति स्वामियों ने कार्रवाई के डर से तत्काल 1,90,910 रुपये निगम कोष में जमा कर दिए। नगर निगम भिलाई ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए अपने बकाया करों का भुगतान जल्द से जल्द करें। समय पर राशि जमा न करने पर संपत्ति कुर्की की जिम्मेदारी स्वयं भवन एवं भूमि स्वामी की होगी।

news paper editing
previous arrow
next arrow