Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी मकर संक्रांति की बधाई, कहा- सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं ये भारतीय पर्व

Shivraj Singh Chouhan Makar Sankranti wishes

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नई दिल्ली |

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल के पावन अवसर पर देश के अन्नदाताओं और समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंगलवार को जारी अपने संदेश में केंद्रीय मंत्री ने इन पर्वों को भारतीय संस्कृति और कृषि परंपरा का अभिन्न अंग बताया।

श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत गांवों और किसानों का देश है। मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल जैसे त्यौहार केवल उत्सव मात्र नहीं हैं, बल्कि यह हमारी समृद्ध कृषि विरासत के जीवंत दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि ये पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और हाड़-तोड़ मेहनत करने वाले परिश्रमी किसानों के सम्मान के प्रतीक हैं।

केंद्रीय मंत्री ने रेखांकित किया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, पूरा देश इन त्यौहारों को हर्ष और उल्लास के साथ मनाता है। यह विविधता में एकता, सामाजिक सद्भाव और परस्पर सहयोग का वह धागा है, जो पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोता है। कृषि और ग्रामीण जीवन की आत्मा इन पर्वों में बसती है, जो हमें निरंतर परिश्रम करने, जीवन में संतुलन बनाए रखने और खुशियों को साझा करने की प्रेरणा देते हैं।

श्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उत्तरायण का यह सूर्य और फसलों का यह उत्सव देश के किसानों और ग्रामीणजनों के जीवन में खुशहाली और नई समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि ये त्यौहार समस्त देशवासियों के लिए उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।

news paper editing
previous arrow
next arrow