Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग नगर निगम में महापौर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित, भाजपा की मजबूत दावेदार बनीं अलका बाघमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर निगम दुर्ग में महापौर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होते ही भारतीय जनता पार्टी से अलका बाघमार (वर्मा) की दावेदारी मजबूत हो गई है। पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाली अलका बाघमार को अब महापौर पद की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अलका बाघमार न केवल भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता ने उन्हें एक सशक्त चेहरा बना दिया है।

वर्तमान में अलका बाघमार के संगठनात्मक दायित्व:

  1. उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग
  2. प्रभारी – संगठन मंडल, गंजपारा सदर मंडल
  3. प्रभारी – लोकसभा चुनाव में विधानसभा स्तरीय कॉल सेंटर
  4. शक्ति केंद्र संयोजिका
  5. प्रभारी – सेवा पखवाड़ा, जिला दुर्ग
  6. मंडल चुनाव अधिकारी, अंजोरा मंडल
  7. सदस्य – आंतरिक शिकायत समिति व स्थानीय शिकायत निवारण समिति
  8. शहर महिला अध्यक्ष – सनातन धर्म महासभा

पूर्व में निभाए गए प्रमुख राजनीतिक दायित्व:

  1. पार्षद – नगर निगम दुर्ग (2014-2019)
  2. अपील समिति सदस्य – नगर निगम दुर्ग
  3. महामंत्री – जिला महिला मोर्चा, दुर्ग
  4. मंडल संयोजिका – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
  5. जिला संयोजिका – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

सामाजिक क्षेत्र में अलका बाघमार का योगदान:

  1. सेक्टर प्रतिनिधि – मनवा कुर्मी इकाई, भिलाई
  2. सक्रिय सदस्य – स्वदेशी जागरण मंच
  3. पूर्व अध्यक्ष – “अपना सेवा समिति”

अलका बाघमार की छवि एक मजबूत महिला नेता की रही है। नगर निगम दुर्ग में पार्षद के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाई थी। महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए गए विभिन्न अभियानों में उनकी भागीदारी उल्लेखनीय रही है।

महापौर पद के लिए भाजपा की मजबूत उम्मीदवार:

ओबीसी महिला आरक्षण के बाद भाजपा की ओर से अलका बाघमार का नाम महापौर पद की दौड़ में सबसे आगे है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और जमीनी स्तर पर पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जता सकता है। उनकी सक्रियता और लोकप्रियता ने उन्हें दुर्ग की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बना दिया है।

अलका बाघमार का राजनीतिक सफर:

अलका बाघमार ने भाजपा संगठन के कई स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने महिला मोर्चा में भी विभिन्न पदों पर रहते हुए कई अभियानों का सफल नेतृत्व किया है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान में उनकी भूमिका काफी सराही गई। इसके अलावा, नगर निगम में अपील समिति सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

news paper editing
previous arrow
next arrow