Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भक्त माता कर्मा जयंती पर अशवंत तुषार साहू ने की पूजा अर्चना

भक्त माता कर्मा जयंती पर अशवंत तुषार साहू ने की पूजा अर्चना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं: अशवंत तुषार साहू
महासमुंद (ओम दर्पण)। कर्मा जयंती के अवसर पर भाजपा किसान अशवंत तुषार साहू लाफिंग खुर्द कार्यक्रम में शामिल हुआ सेवा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा देवी की पूजा अर्चना एवं आरती की।
डॉक्टर सुंदरलाल साहू के द्वारा भव्य स्वागत किया गया
कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान अशवंत तुषार साहू ने कहां माता कर्मा भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्ति की बात कही, उन्होंने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है।
मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई।
कार्यक्रम में साहू समाज शेर परिक्षेत्र के अध्यक्ष सुंदरलाल साहू, विष्णु साहू, लखन साहू, सुरेश साहू, मुकेश साहू, हिमांशु साहू, के अनेक पदाधिकारी ग्रामीण जन उपस्थित है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment