Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

1500 परिवारों का भविष्य दांव पर: भिलाई की बड़ी समस्या लेकर राजभवन पहुँचे अतुल पर्वत

भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारी समस्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


राज्यपाल रमेन डेका से मिले भाजपा नेता अतुल पर्वत, बीएसपी कर्मचारियों की ‘रिटेंशन’ समस्या पर मांगा समाधान

रायपुर।

भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज रायपुर स्थित लोकभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान अतुल पर्वत ने राज्यपाल को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद लिया और भिलाई से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

1500 से अधिक परिवार प्रभावित

मुलाकात का मुख्य केंद्र भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों की ‘रिटेंशन’ समस्या रही। अतुल पर्वत ने राज्यपाल को अवगत कराया कि वर्तमान में इस समस्या के कारण 1500 से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। यह परिवार लंबे समय से इस परेशानी का सामना कर रहे हैं और अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

राज्यपाल ने दिया आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने अतुल पर्वत को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में केंद्रीय उद्योग मंत्री, इस्पात मंत्री और भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (GM) से चर्चा करेंगे। राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। मुलाकात के बाद अतुल पर्वत ने उम्मीद जताई कि जल्द ही भिलाई के इन परिवारों को इस समस्या से मुक्ति मिलेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow