Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

10 दिनों में 1572 हितग्राहियों को घर पहुँचकर बनाए गए आयुष्मान कार्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर पालिक निगम – कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश और कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और आंगनबाड़ी मितानिन की टीम द्वारा शहर के छूटे हुए नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 दिनों में 1572 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड घर-घर जाकर बनाए गए।

 

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द सभी छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर अधिक से अधिक हितग्राहियों के कार्ड बनवाने की आवश्यकता है। इसके लिए आयुष्मान अभियान से जुड़े कर्मचारियों को पहले प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस अभियान में आजीविका मिशन और आंगनबाड़ी मितानिन का अहम योगदान है, जो वार्ड-वार्ड में जाकर नागरिकों के कार्ड बना रहे हैं।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह विशेष प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत नागरिकों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। निगम की टीम द्वारा उन नागरिकों के घर-घर जाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिनका अभी तक कार्ड नहीं बन पाया है।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने की अपील

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निगम की टीम का सहयोग करें और अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम क्षेत्र में बीपीएल कार्ड धारकों को पांच लाख रुपये तक और सामान्य कार्ड धारकों को पचास हजार रुपये तक का इलाज नि:शुल्क कराया जा सकता है। इसलिए सभी नागरिक इस अवसर का लाभ उठाएं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment