लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं आजाद: CM साय

CM Vishnu Deo Sai Ambikapur

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंबिकापुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर अमर क्रांतिकारी और महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और देश के लिए दिए गए बलिदान को नमन किया।

राष्ट्रभक्ति और साहस की प्रेरणा हैं आजाद

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन हर भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और अदम्य वीरता की एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्र सेवा का अमूल्य संदेश छोड़ गए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद के आदर्श हमें सिखाते हैं कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़कर ही हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के अपने संकल्प को पूरा कर सकते हैं। देश के विकास में अपना योगदान देना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

युवाओं में राष्ट्रीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार युवाओं में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा ले और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

इस गरिमामयी अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow