Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बी एड डी एड संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बस्तर में करेंगे प्रदर्शन

जगदलपुर (कौशल संदुजा)

शिक्षक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के बी एड और डी एड संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम जिला कलेक्टर विजय दयाराम को ज्ञापन सौंपा। संघ के सदस्यों ने प्रदेश भर में शिक्षकों के हजारों रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है।

बी एड डी एड संघ के सदस्य रोहन कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणा-पत्र में 57 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा किया गया था। इस वादे पर भरोसा करते हुए प्रशिक्षित बेरोजगारों ने भाजपा को समर्थन दिया था। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

संघ ने ज्ञापन में सात प्रमुख मांगें की हैं:

  1. 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।
  2. भर्ती विषयवार हो।
  3. स्कूलों को बंद करने के फैसले को स्थगित या निरस्त किया जाए।
  4. स्कूल शिक्षा विभाग के 2008 के सेटअप को यथावत रखा जाए।
  5. आगामी भर्ती में आरक्षित वर्ग को 5% छूट दी जाए।
  6. छत्तीसगढ़ी में पीजी डिप्लोमा धारियों के लिए पद सृजित किए जाएं।
  7. उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की गई है।

15 सितम्बर 2024 तक मांगें पूरी नहीं होने पर 21 सितम्बर से रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में रोहन कुमार, तुलसी कुलदीप, पुरन पटेल, चेतन दीवान, अनत मरकाम, सुकनाथ मौर्य, मनीषा पोयम, पवन नेगी, सोनाधर बघेल, संध्या यादव, कालेंद्र ठाकुर, करन सिंह, गजेंद्र सेठिया, ज्योति भारती, अंकिता बघेल, रुचिका नेताम, दीप मेहरा, और बाजुराम शामिल थे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment