Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोल बम के नारों के साथ दुर्ग से भक्तों का जत्था बाबा धाम रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

सावन माह की पवित्रता और आस्था के साथ आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार और नगर निगम सभापति श्याम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

 

श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना

यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया और उनकी सुरक्षित व मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। स्टेशन परिसर “बोल बम” व “हर हर महादेव” जैसे भक्ति नारों से गूंज उठा।

महापौर ने दी शुभकामनाएं

महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने स्वयं स्टेशन पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनकी सुखद, सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की कामना की।

साथ ही महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं न केवल हमारी आस्था को मजबूत करती हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा धाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामूहिक एकता, अनुशासन और संस्कृति का भी प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति भावना का संचार करते हैं।

यह यात्रा हमारी श्रद्धा, संस्कृति और सामूहिक आस्था का प्रतीक है। महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय करने की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह व श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह जत्था विशेष रेलगाड़ी से देवघर के लिए रवाना हुआ, जहां भक्तजन बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow