Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बंगाल में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में बजरंग दल और विहिप ने किया विरोध प्रदर्शन, ममता बनर्जी का किया पुतला दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा और उनके घरों में की जा रही तोड़फोड़ के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की।

विहिप और बजरंग दल के नेताओं की रही उपस्थिति

इस विरोध प्रदर्शन में विहिप प्रांत सह मंत्री व दुर्ग विभाग पालक घनश्याम चौधरी, विहिप विभाग मंत्री अनिल गुर्जर, बजरंग दल विभाग संयोजक शैलेंद्र सोनी, विभाग सह संयोजक राकेश रामलोचन तिवारी, विहिप जिला अध्यक्ष मनीष बुचासिया, जिला मंत्री बबलू सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ देवांगन और सह संयोजक खेमलाल सेन, रवि साहू, पुष्पराज सिंह शामिल रहे।

प्रदर्शन में जिला अखाड़ा प्रमुख पलास बासु, जिला गौरक्षा प्रमुख अरुण शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख आदित्य नारायण सिंह, विहिप दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, नगर मंत्री नीरज राठौर, बजरंग दल नगर संयोजक बलदाऊ साहू, सह संयोजक मिलाप निषाद और राकेश राज, सुरक्षा प्रमुख नीतेश यादव, अखाड़ा प्रमुख आशुतोष तिवारी, गौरक्षा प्रमुख नरसिंग सिन्हा और सेवा प्रमुख लोकेश सेन भी मौजूद रहे।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

विहिप भिलाई नगर अध्यक्ष रामकुमार राय, नगर मंत्री विनोद यादव, बजरंग दल नगर संयोजक रोहित दूबे, दुर्ग ग्रामीण संयोजक वरुण निषाद, जितेंद्र चौहान, प्रिंस कसेर, युवराज शर्मा, अखिल पाल, मनीष यदु और संजय साहू के साथ सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow