Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर की ज्ञानगुड़ी कोचिंग के 4 छात्रों को मिली MBBS सीट, पहले ही राउंड में मारी बाजी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जगदलपुर। बस्तर जिला प्रशासन की निःशुल्क ‘ज्ञानगुड़ी’ कोचिंग के चार विद्यार्थियों ने नीट काउंसलिंग के पहले ही राउंड में शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट हासिल की है। दूरस्थ अंचलों के इन छात्रों ने गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन के दम पर यह सफलता पाई है।

ज्ञानगुड़ी संस्थान के कुल 90 विद्यार्थियों में से 50 ने इस साल नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनमें से चार छात्रों को पहले चरण में ही कॉलेज आवंटित हो गए हैं। प्रशासन का दावा है कि सही मार्गदर्शन से बस्तर की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।

समीर और गीतेश्वरी को डिमरापाल कॉलेज

चयनित छात्रों में समीर मरकाम और गीतेश्वरी सलाम को शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (जगदलपुर) आवंटित हुआ है। वहीं कृष्णा सेन का चयन कांकेर और खुशबू बिस्वास का चयन रायपुर मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ है।

90 में से 50 छात्र हुए सफल

जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस कोचिंग का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इस साल संस्थान का परिणाम बेहतर रहा है, जहां आधे से अधिक छात्रों ने पात्रता हासिल की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow