Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में हनी परमीत बग्गा निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित, अल्पसंख्यक कोटे के प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के नतीजों से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए हनी परमीत बग्गा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

अल्पसंख्यक कोटे से प्रत्याशी गुलजेब अहमद का नामांकन निरस्त होने के बाद बग्गा के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ। बग्गा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे का करीबी माना जाता है।

युवा कांग्रेस के भीतर इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। बघेल खेमे के करीबी बग्गा की निर्विरोध जीत ने संगठन के भीतर समीकरणों को प्रभावित किया है।

अध्यक्ष पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में

उपाध्यक्ष पद का फैसला होने के बाद अब सभी की नजरें प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। इस पद के लिए 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

नए नेतृत्व की तस्वीर होगी साफ

प्रदेश अध्यक्ष के नतीजे आने के बाद छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नए नेतृत्व की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल चुनावी मुकाबला जारी है और परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow