Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट पहनने की अपील की, 100 दुपहिया चालकों पर की कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

पुलिस अधीक्षक बस्तर, शलभ कुमार सिन्हा ने यातायात और थानों को निर्देशित किया था कि सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। इस आदेश का पालन करते हुए गुरुवार को यातायात विभाग ने 100 दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई की और लोगों को समझाया। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य न केवल उच्च अधिकारी के आदेश का पालन करना था, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों और सिर पर चोटों से बचाव के लिए लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना था।

अक्सर यह देखा जाता है कि हेलमेट न पहनने के कारण दोपहिया वाहन चालक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, जिनका परिणाम सिर की चोटों से मौत हो सकता है। पुलिस अधीक्षक के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन ने यातायात स्टाफ के साथ मिलकर संजय मार्केट और चांदनी चौक सहित ग्रामीण इलाकों में हेलमेट न पहनने वाले 100 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इन लोगों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया, साथ ही भविष्य में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए समझाया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने आम जनता से अपील की
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने से न केवल दुर्घटनाओं में चोटों से बचा जा सकता है, बल्कि इससे मौतों को भी रोका जा सकता है। हेलमेट पहनने से हम एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभा सकते हैं और अपनी जान बचा सकते हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow